फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: साउथ कोरिया जाएंगी करीमपुर की जूडो खिलाड़ी निकिता

विज्ञापन
जूडो खिलाड़ी निकिता को सम्मानित करते कोच व अन्य।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव करीमपुर निवासी जूडो खिलाड़ी निकिता का चयन साउथ कोरिया में होने वाली एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। रविवार को शाहपुर रोड स्थित अकादमी में निकिता का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


जूडो कोच सुबोध यादव ने बताया कि 20 से 25 जुलाई तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में ओपन सलेक्शन ट्रायल कैडेट एंड जूनियर 2024-25 का आयोजन हुआ था। जिसमें उप्र जूडो एसोसिएशन ने ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने पर 16 वर्षीय निकिता का चयन 40 किलोग्राम भार वर्ग के लिए एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप के लिए किया है। प्रतियोगिता साउथ कोरिया में होगी। निकिता राजकीय हाई स्कूल हिम्मतपुर में कक्षा 10वीं की छात्रा हैं। निकिता इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार स्वर्ण और एक बार रजत पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें