फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : जिले में आठ स्थानों पर बनेगी पार्किंग, एक साथ खड़े हो सकेंगे 1400 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शिवालयों में वाहन लेकर पहुंचने वाले शिवभक्तों के लिए जिले में जगह-जगह पार्किंग भी बनाई जाएंगी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आठ स्थानों पर 1400 वाहनों की पार्किंग के लिए जगहें चिह्नित की हैं। ब्रजघाट में तीन और अन्य पांच प्रमुख मंदिरों पर एक-एक पार्किंग बनेगी। इन पार्किंग पर पुलिस की तैनाती रहेगी। जिससे कि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन

सावन माह की शुरूआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। यात्रा के दौरान बहुत से श्रद्धालु चारपहिया और दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे श्रद्धालुओं को पार्किंग को लेकर समस्या न आए और कोई वाद-विवाद उत्पन्न न हो। इसके लिए जगह-जगह पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, ब्रजघाट और बड़े शिव मंदिरों पर ही यह पार्किंग बनेंगी। निरीक्षण के बाद खुले स्थानों पर पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं।
शिवरात्रि से चार दिन पहले यहां पार्किंग शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा सावन के सोमवार में मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाहनों को इन्हीं स्थानों पर खड़ा कराया जाएगा। वहीं, पार्किंग की दूरी 200 मीटर से लेकर एक किलोमीटर दूर तक रखी गई है। पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद श्रद्धालुओं को पैदल ही शिवालयों तक जाना होगा।
विज्ञापन


ब्रजघाट में एक साथ खड़े होंगे 620 वाहन
जिले में सबसे बड़ी पार्किंग ब्रजघाट में बनेगी। तीन स्थानों पर 620 वाहन खड़ा करने की व्यवस्था होगी। वहीं, शिव मंदिर नक्का कुआं गढ़, श्यामेश्वर महादेव मंदिर छपकौली, सबली मंदिर हापुड़, कल्याणेश्वर महादेव मंदिर गढ़ और शिव मंदिर दहपा में भी वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान बनेंगे। इससे अधिक श्रद्धालु इन्हीं मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।

पार्किंग को लेकर बनाई गई रणनीति
पार्किंग स्थल मंदिर से दूरी वाहन खड़े करने की क्षमता
ब्रजघाट में तीन स्थान 200 से 500 मीटर 420 चारपहिया व 200 दो पहिया
शिव मंदिर नक्का कुआं गढ़ 200 मीटर 50 चारपहिया, 150 दोपहिया
श्यामेश्वर महादेव मंदिर छपकौली 500 मीटर 150 दोपहिया
सबली मंदिर हापुड़ 300 मीटर 40 चारपहिया, 160 दोपहिया
कल्याणेश्वर महादेव मंदिर गढ़ 200 मीटर 50 चारपहिया, 100 दोपहिया
शिव मंदिर दहपा एक किलोमीटर 20 चारपहिया, 60 दोपहिया

मुख्य स्थानों पर वाहनों की पार्किंग के लिए जगह चिह्नित की गई हैं। जरूरत पड़ने पर पार्किंग के क्षेत्र को और बढ़ाया जाएगा। पार्किंग स्थलों की बैरिकेडिंग कराकर पुलिस की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

- ज्ञानंजय सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें