फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सोनीपत की काजल बनीं महिला केसरी, पुरुषों में विक्की हुड्डा ने जीता खिताब

विज्ञापन
कुचेसर चौपले पर दंगल का शुभारंभ करते अतिथि। स्रोत: आयोजन समिति
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। महात्मा गंगादास जी की स्मृति में कुचेसर रोड चौपला पर आयोजित दंगल का मंगलवार देर रात समापन हो गया। देर रात तक चली कुश्ती में प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों से आए दिग्गज खिलाड़ियों ने दांव दिखाए। 54वें इस विराट कुश्ती दंगल में काजल ने महिला केसरी और ओलंपियन विक्की हुड्डा ने केसरी पुरुष का खिताब अपने नाम किया। दंगल में बड़ी संख्या में लोगों ने मौजूद रहकर जोश के साथ आनंद लिया।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार महिला केसरी का खिताब 65 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में काजल (सोनीपत) ने जीता। उन्होंने कांटे की टक्कर में ओलंपियन रितिका हुड्डा को हराया। पुरुष वर्ग में 85 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में विक्की हुड्डा ने केसरी पुरुष का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अनिरुद्ध (छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली) को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
पुरुष वर्ग (74 किलोग्राम से 86 किलोग्राम) में संदीप मान (पंजाब) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मध्य प्रदेश रायपुर के पुष्पेंद्र (रायपुर, मध्य प्रदेश) द्वितीय और मुलायम यादव (गाजीपुर) तृतीय स्थान पर रहे। महिला (57 किलोग्राम से 65 किलोग्राम) में कीर्ति महादेव अकादमी ने पहला स्थान हासिल किया। नेहा लांगवान द्वितीय और खुशी प्रजुवी अलवादा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान कुश्तियों में खिलाड़ियों पर जमकर नोट भी बरसे। पुरुष केसरी को 1.51 लाख और महिला केसरी पहलवान को 1.25 लाख रुपये की इनाम राशि दी गई। अन्य वर्गों में भी विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर दंगल के संयोजक पवनवीर सिंह, रिंकू चौधरी, मुकेश त्यागी, राहुल यादव, मनोज प्रधान, प्रवीण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें