फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला : चार दिन तक मालवाहक वाहनों के लिए रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के मद्देनजर राहगीरों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने चार दिन तक हाईवे पर मालवाहक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया है। एसपी ने अधिनस्थों को रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व 25 मई को मनाया जाएगा। इस दौरान गंगानगरी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। इस पर्व पर पालिका स्तर से सात दिवसीय मेले का आयोजन होगा। एसपी ठाकुर ज्ञानंज्य सिंह बताया कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के दौरान 23 तारीख की सुबह आठ बजे से 26 मई की रात 12 बजे तक हाईवे पर भारी, हल्के मालवाहक वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों को भी डायवर्जन किया जाएगा। वहीं, जाम अथवा अधिक भीड़ होने की दशा में कुछ समय के लिए जीरो ट्रैफिक भी किया जा सकता है।

- यह रहेगी रूट डायवर्जन की रूपरेखा

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि इस दौरान वाहनों को नियंत्रित करने के लिए हाईवे पर पुलिस और यातायात कर्मियों की तैनाती की जाएगी। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


1- दिल्ली/गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाले वाहन :
दिल्ली और जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन मसूरी, धौलाना गुलावठी होते हुए जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।

दिल्ली और जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को छिजारसी, धौलाना, गुलावठी होते हुए जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर भी मुरादाबाद भेजा जाएगा।

- - हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाले वाहन :
- हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप के सामने से गुलावठी होते हुए जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदोसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।

- हापुड़ की ओर से आकर गजरौला, अमरोहा और मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन हापुड़ से खुडलिया अंडरपास से यू-टर्न लेकर गंगा एक्सप्रेसवे से होते हुए हसनपुर, गंवा कट (जनपद अमरोहा क्षेत्र) के रास्ते होकर अपने अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।

- मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला वाहन:
सीओ ने बताया कि मेरठ वाया मवाना की ओर जाने वाले भारी वाहन गजरौला, हसनपुर, हसनपुर गंवा, गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते होकर अपने-अपने गंतव्य स्थान को भेजे जाएंगे।

मुरादाबाद से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन:
- मुरादाबाद से गाजियाबाद और दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन चंदोसी, गुन्नौर, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर से होकर गुजारे जाएंगे।

गजरौला से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन :
- मालवाहक वाहन गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर गाजियाबाद होते हुए दिल्ली को जाएंगें।

- जनपद अमरोहा और गजरौला की ओर से आकर हापुड, गाजियाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन गजरौला, हसनपुर, हसनपुर गंवा, गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते होकर अपने-अपने गंतव्य स्थान को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


संभल से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन :

- जनपद संभल से गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले भारी वाहन अनूपशहर, बुलंदशहर से होकर निकलेंगे।

- जनपद संभल से गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले भारी वाहन संभल, गंवा रोड कट से गंगा एक्सप्रेसवे से होकर खुडलिया कट सिंभावली से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें