संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी मैदान पर शनिवार को जेएमएस क्रिकेट अकादमी और यूनाइटेड क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए रोमांचक मैच में जेएमएस अकादमी ने छह विकेट से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइटेड क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट खोकर 311 रन बनाए, इसमें ऋषभ चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 151 रन, दक्ष राठी ने नाबाद 39 रन, हर्ष त्यागी ने 25 रन का योगदान दिया। जेएमएस क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ सैनी, जैद, दक्ष पाल ने दो दो विकेट और दक्ष ने एक विकेट झटका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस क्रिकेट अकादमी ने 38.5 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया, इसमें श्रेष्ठ कसाना ने 144 रन, दक्ष पाल ने नाबाद 53 रन और नवनीत ने 50 रन का योगदान देकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यूनाइटेड क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रिहान खान, अजय यादव और सुमित सैनी ने एक एक विकेट हासिल किया।