फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जेएमएस क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से जीता मैच

विज्ञापन
जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर आयोजित मैच में ​खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते हुए। स
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी मैदान पर बुधवार को जेएमएस क्रिकेट अकादमी और भविष्य क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें जेएमएस क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएमएस क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने निर्धारित 35 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। इसमें श्रेष्ठ कसाना ने 123 रन, दक्ष पाल ने 50 रन, तनुज शर्मा ने 45 रन का योगदान दिया। भविष्य क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अक्की, प्रियांशु और शुभ ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे भविष्य टीम के खिलाड़ी 22 ओवर में 153 रन पर ही ढेर हो गए। इसमें कृष राजपूत ने 63 रन, मयंक कश्यप ने 24 रन का योगदान दिया। जेएमएस क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए निखिल यादव ने दो विकेट, तुषार यादव, तनुज शर्मा, ऋषभ सैनी, दक्ष पाल, श्रेष्ठ कसाना ने एक-एक विकेट हासिल किया। श्रेष्ठ कसाना को मैन ऑफ द मैच का खिताब देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें