फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोबाइल विक्रेता से मारपीट में एक आरोपी पकड़ा

Wed, 06 Nov 2024 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक रेस्तरां में दो नवंबर की रात मोबाइल विक्रेता के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक रंजीत सिंह ने मुखबिर की सूचना पर एसएसवी इंटर कॉलेज के पास से दिपांशु निवासी मोहल्ला रामगढ़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी दो नवंबर की रात को दिल्ली रोड स्थित एक रेस्तरां में मोहल्ला पटेलनगर निवासी अंकुश कुकरेजा के साथ मारपीट करने में शामिल रहा है। वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की गई है। अंकुश कुकरेजा ने इस संबंध में पूर्व विधायक पुत्र सतेंद्र सिंह उर्फ बॉबी, राहुल शर्मा, अरचित बंसल, अमरदीप कलेथर, मोहित पाल व चार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें