फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कर्मचारी पर गहने व नकदी चोरी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गंगा नगरी के ओंकार राजेश्वर स्वामी विद्यापीठ इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने कर्मचारी पर फीस की रकम के अलावा गहने और अन्य दस्तावेज चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अंजना बंसल ने बताया कि उनके कॉलेज में जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव कुदैना चक निवासी अशोक काम करता था। आरोपी ने चार माह पूर्व कॉलेज में आई छात्रों की हजारों रुपये की फीस, उनके गहने और अन्य सामान चोरी कर लिया। पिछले माह उन्हें कर्मचारी पर शक हुआ, तो उन्होंने जांच की। इस दौरान आरोपी सामान और कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी अपने साथ ले गया। गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 305 चोरी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें