फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना बिछड़ा हुआ कुनबा हो रहा इक्ट्ठा : केसी त्यागी

Mon, 12 Feb 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमारे पुराने नेता थे। रालोद के एनडीए में आने से इस कुनबे को बल मिलेगा। अब सभी ऐसे दल एनडीए में शामिल हो रहे हैं। नितीश कुमार के एनडीए में शामिल होने से इंडिया गठबंधन पूरी तरह से बिखर गया है। अब इसके कोई मायने नहीं रहे। केसी त्यागी सोमवार देर शाम को किठौर रोड स्थित मैरिज होम में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि दिक्कत कांग्रेस की यह है कि दो लोकसभा चुनाव से यह मुख्य विपक्षी दल भी नहीं बन पाया है। इंडिया गठबंधन से नितीश कुमार के बाहर आने के बाद इसमें कुछ ज्यादा बचा नहीं है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपने क्षेत्र की सभी सीटों पर पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली व पंजाब में अपने बल पर चुनाव लड़ने की बात कही है। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस सीटों का तालमेल ठीक से नहींं बैठा पा रही है। नितीश कुमार के प्रयास से यह गठबंधन बना। लेकिन कांग्रेस गठबंधन के नेतृत्व को हड़पना चाहती थी। वह हरियाणा मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक व तेलंगाना में जहां इनकी ताकत है, वहां पर एक भी सीट साझा करने के लिए राजी नहीं हुई। ऐसे में इस गठबंधन के साथ अन्य पार्टियों को लोकसभा चुनाव लड़ना मुश्किल हो गया। यही टूट का कारण बना। इस दौरान कृपाल सिंह, मदन सैनी, मुकुुल त्यागी व नरेंद्र त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें