फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जन आरोग्य मेलों में पहुंचे वायरल और खांसी के 452 मरीज

Sun, 25 Jan 2026 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रविवार को जिले में लगे आरोग्य मेलों में बुखार, खांसी और जुकाम के 452 मरीज पहुंचे। इनमें 13 मरीज की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिले में रविवार को 19 स्थानों पर जन आरोग्य मेले लगे। सर्दी अधिक होने के कारण मरीजों की संख्या कम रही, हालांकि दोपहर में जब धूप खिली तो भीड़ बढ़ गई। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि ओपीडी में वायरल, नजला, खांसी वाले मरीज अधिक रहे।

उन्होंने बताया कि तापमान के उतार चढ़ाव में वायरल का प्रकोप बढ़ा है। खांसी-जुकाम के बाद बुखार हो रहा है। हर आयु वर्ग के लोगों को यह बीमारी चपेट में ले रही है। इसके साथ ही नियमित जांच, चर्म रोग, नेत्र रोग और हड्डी दर्द के 340 मरीज पहुंचे। नेत्र रोगियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। साथ ही बुखार वाले 15 मरीजों के सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए। रक्तचाप, मधुमेह वाले 45 मरीजों की दवाएं शुरू की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें