फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फास्ट टैग’ अल्लाहबख्शपुर टोल पर दिलाएगा जाम से निजात

Thu, 15 Sep 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाम का पर्याय बन चुके अल्लाहबख्सपुर टोल पर अब ऑनलाइन टैक्स वसूली होगी। इसके लिए वाहनों में फास्ट टैग (चिप) लगाने की योजना है। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर स्थित अल्लाहबख्सपुर स्थित टोल पर अब चालकों को जाम से निजात मिल जाएगा।
विज्ञापन


टोल टैक्स को पूरी तरह से हाईटेक करने की योजना है। दरअसल, योजना के अनुसार यहां से गुजरने वाले वाहनों पर वाहन स्वामी फास्ट टैग (चिप) लगवाऐंगे। इस चिप के माध्यम से टोल टैक्स से गुजरने वाले वाहन व चालक का ब्यौरा कैमरे व सेंसर के माध्यम से कंप्यूटर में पहुंच जाएगा,

जिसके बाद वाहन चालक के खाते से टोल की धनराशि कट जाएगी। यह चिप हर उस टोल टैक्स पर भी काम करेगी, जहां टोल इस सिस्टम से लैस हो चुका होगा। टोल टैक्स से लगभग रोज या आए दिन गुजरने वाले वाहन इस योजना के अनुसार बिना रोकटोक टोल से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन


ऐसे में यहां आए दिन लगने वाले जाम से चालकों को निजात मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में नेशनल हाईवे के परियोजना निदेशक एमके अग्रवाल ने बताया कि योजना के संबंध में प्रक्रिया जारी है। इससे टोल टैक्स पर लगने वाले जाम से निश्चित रूप से निजात मिलेगी।

टोल टैक्स पर वाहन चालक का एटीएम की तरह फास्ट टैग बनाया जाएगा। इसका अलग अकाउंट होगा। यह कार्ड एक बार बनाने के बाद हर टोल पर कार्य करेगा। चालक को बस इस अकाउंट में कुछ धनराशि रखनी अनिवार्य है, जिससे टोल से गुजरने के बाद धनराशि इस खाते से काटी जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें