फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क हादसे में जल निगम के इंजीनियर की मौत

Fri, 21 Jun 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित गोयना गांव के पास तेज रफ्तार कार ने पानी की टंकी का मुआयना कर बाइक से लौट रहे जल निगम के इंजीनियर को टक्कर मार दी। इसमें इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव जरौठी रोड स्थित ग्रीन वैली निवासी जोनी ने बताया कि वह जल निगम में कार्य करता है। उसके साथ अभिषेक पांडे निवासी रीवा मध्यप्रदेश जल निगम में इंजीनियर थे। बुधवार की रात करीब दस बजे अभिषेक पांडे गांव गोयना स्थित पानी की टंकी का मुआयना कर बाइक से लौट रहे थे। गांव के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। यहां बृहस्पतिवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें