फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ग्राम चौपाल में उठा सफाई का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। विकास खंड की ग्राम पंचायत अनूपपुर डिबाई में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सचिव ने चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


गांव के पंचायत घर पर आयोजित हुई जन चौपाल में ग्राम प्रधान आसमीन की अध्यक्षता में ग्राम सचिव कपिल देव ने ग्रामीणों को सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन, शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, इंडिया मार्का हैंडपंप के बारे में जानकारी दी। सचिव ने विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन और सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सुचारू रूप से सत्यापन कर केवल पात्र लोगों को ही इनका लाभ दिलाने का सख्त निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को स्वच्छ बनाए रखना प्रत्येक ग्रामीण की जिम्मेदारी है। इसलिए अपने घरों में सफाई करने के बाद कूड़ा बाहर सडक़ों पर ना डालें। वहीं, घरों और आसपास के क्षेत्र में जल भराव न होने दें। सचिव ने ग्रामीणों ने सबमर्सिबल का अत्यधिक उपयोग न करने और पानी बचाने को लेकर भी जागरूक किया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें