फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 30 सेंटीमीटर कम हुआ गंगा का जलस्तर

Sat, 06 Jul 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। हरिद्वार और बिजनौर बैराज से निरंतर अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन मैदानी क्षेत्र में बारिश कम होने के चलते गंगा के जलस्तर में तीसरे दिन 30 सेंटीमीटर की कमी आई है। जलस्तर कम होने से खादर के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन बाढ़ की संभावना अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों समेत मैदानों में लगातार हो रही बारिश समेत बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज के कारण पिछले दिनों से गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। शुक्रवार की देर शाम तक 197.60 मीटर (समुद्र तल से) तक पहुंच गया था। खादर क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण बाढ़ की आशंका से भयभीत हो गए थे। लेकिन शनिवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। रविवार की शाम छह बजे तक ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 30 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया। जिसके कारण जलस्तर 197.30 मीटर तक दर्ज किया गया है। 24 घंटे में जलस्तर कम भारी गिरावट दर्ज होने के चलते प्रशासनिक अधिकारी भी कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि बारिश और बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज के चलते जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है, लेकिन अभी काफी समय तक बाढ़ की कोई संभावना नजर नहीं आ रही। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मी जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें