फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणो में रोष

Fri, 14 Oct 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अस्पताल निर्माण में अनियमितता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रसूलपुर गांव में बन रहे होम्योपैथिक अस्पताल के निर्माण में अनियमितता पर ग्रामीणों में रोष है। अस्पताल का भवन अभी पूरी तरह बनकर तैयार भी नहीं हुआ कि लेंटर नीचे की तरफ झुक गया है।
विज्ञापन


अस्पताल के लिए ग्रामीणों ने निस्वार्थ भाव से लाखों रुपये की जमीनें दान में दी थीं। मानकों के विरुद्ध निर्माण कार्य होता देख ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा, उन्होंने सीडीओ से मामले की शिकायत कर जांच की मांग की है।

गांव निवासी धनवीर शास्त्री व जतिन चौधरी ने बताया कि शासन की ओर से प्रस्तावित होम्योपैथिक अस्पताल के लिए गांव के भूरी पुत्र भोला ने ग्रामीणों की सहमति पर लाखों रुपये की जमीन दान में दी थी।
विज्ञापन


अस्पताल का प्रस्ताव आते ही ग्रामीणों में खुशी का माहौल था। गामीणों का आरोप है कि अस्पताल के भवन निर्माण के कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही है, मानकों को ताक पर रख घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने से पूर्व ही लेंटर नीचे की तरफ झुक गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने सीडीओ से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीडीओ कुणाल सिल्कू का कहना है कि अस्पताल निर्माण में अनियमितता बरतना गंभीर मामला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें