फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली-एनसीआर का नया विकास केंद्र बनेगा हापुड़, समिट में 1300 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

Tue, 16 Dec 2025 07:49 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट-2025 के जरिए हापुड़ दिल्ली-एनसीआर का नया निवेश केंद्र बनकर उभरा है। समिट में 1300 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए। 
 
विज्ञापन
समिट में 1300 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक नया निवेश केंद्र तेजी से उभर रहा है और वह है हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की ओर से आयोजित इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट-2025 ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम की तरह बड़े निवेश केंद्र के रूप में पहचान बनाएगा। 

विज्ञापन


समिट में कुल 1300 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। समिट का उद्देश्य हापुड़-पिलखुवा क्षेत्र को वास्तविक क्षमता और निवेशकों के सामने प्रस्तुत करना और क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश को आकर्षित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार की पारदर्शी नीतियां, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और निवेश अनुकूल वातावरण के कारण उत्तर प्रदेश आज देश और विदेश के निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बन चुका है।
विज्ञापन


ये कंपनियां करेंगी निवेश
हापुड़ में निवेश का आश्वासन मैक्स, मेदांता, हॉस्पिटल, न्यूट्रिमा, भारती, यशोदा समूह ने दिया। यशोदा हॉस्पिटल ग्रुप ने 300 करोड़, एस्पायर 150 करोड़, दिव्यांश ग्रुप 200 करोड़, आनंतम 150 करोड़, आईटी पार्क बाई विशाल त्यागी 200 करोड़, एमएंडएम 100 करोड़, वी मैप्स 150 करोड़ व पार्क सिटी ने 100 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें