फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गहने चोरी करके बैंक में गिरवी रख शेयर बाजार में किया निवेश

Mon, 05 Jan 2026 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी पूर्व प्रधान के पुत्र ने अपने ही घर से गहने चोरी कर बैंक से 95 हजार रुपये का ऋण लेकर शेयर बाजार में निवेश कर दिए। इसके बाद युवक ने गहने चोरी होने की झूठी सूचना पुलिस से कर दी। सख्ती से पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव निवासी पूर्व प्रधान के पुत्र ने 15 दिन पहले अपने घर से गहने चोरी करके बैंक से 95 हजार ऋण के रूप में लिए। इसके बाद युवक ने इन रुपयों को शेयर बाजार में निवेश कर दिया। युवक ने रविवार की देर रात घर में रखी अलमारी व सेफ का सामान बिखेरकर परिजनों को गहने चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस को युवक पर चोरी करने का शक जाहिर हुआ। इसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई और सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस के सामने युवक ने सारा सच उगल दिया।
युवक ने बताया कि उसने ही घर से गहने चोरी कर बैंक से 95 हजार रुपये का ऋण लिया था। उसने यह धनराशि शेयर बाजार में निवेश कर दी था। घर में उसपर चोरी करने का शक न हो, इससे पहले ही उसने रविवार की देर रात में घर में सामान बिखेरकर गहने चोरी की झूठी अफवाह फैला दी थी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस जांच में गहने होने का मामला झूठा पाया गया है। पिता ने अपने पुत्र के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें