फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुर्घटनाओं के स्थान चिन्हित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीएम ने गत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं, मृत्यु व घायलों के आंकड़ों की समीक्षा की। पुलिस व परिवहन विभाग को ऐसे स्थान चिंहित करने का निर्देश दिया गया, जहां बार-बार दुर्घटना होती हैं। 15 दिन में सुधारात्मक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने निर्देश दिए कि ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना हेलमेट,सीटबेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने व ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। स्कूल वाहनों की फिटनेस व चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए। डीएम ने लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और नगर पालिका को निर्देश दिए कि सभी सड़कों पर संकेतक बोर्ड, रम्बल स्ट्रिप रैंप, कैट आई, क्रैश बैरियर और सोलर ब्लिंकर लगाए जाएं। सड़कों के गड्ढे सात दिन में भरें जाएं।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि शहर में ऑटो व ई-रिक्शा के रूट निर्धारित करें। बिना परमिट, बिना लाइसेंस और नाबालिग चालकों के विरुद्ध कार्रवाई हो। सभी व्यावसायिक वाहनों पर स्पीड गवर्नर और जीपीएस लगवाना सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग को सभी दुर्घटनाओं की एंट्री पोर्टल पर तत्काल फीड करने के निर्देश दिए ताकि कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर निवारण हो सके। इस अवसर पर एआरटीओ रमेश चौबे ने बताया कि सिखैड़ा में हुई दुर्घटना के मामले में पीड़ित परिजनों को दो लाख रुपये दावा निपटान आयुक्त की ओर से जारी किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें