फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घोटाले की जांच करने पहुंची टीम, एकतरफा कार्रवाई का आरोप

Tue, 24 Sep 2024 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विकास खंड सिंभावली के ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर में घोटाले के आरोपों की जांच के लिए मंगलवार को टीम गांव में पहुंची। ग्रामीणों ने टीम पर उनकी अनसुनी करने और एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। वहीं, जांच कमेटी ने बीडीओ से सत्यापित वाउचर की मांग की है।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकुल नागपाल को जांच साैंपी गई थी। तकनीकी जांच के लिए मुकुल नागपाल को जिम्मेदारी दी गई है। मामले की जांच के लिए दोनों अधिकारी मंगलवार को गांव में पहुंचे। जहां मौके पर हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी बात रखी। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी बातों को जांच टीम ने अनसुना कर दिया है। अधिकारी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

मामले में शिकायतकर्ता रतिराम, संजय बंसल, जयवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, गिरराज, नरेंद्र कुमार ने गांव में हुए विकास कार्यों को लेकर घोटाले के आरोप लगाए गए थे। जिसमें ग्राम पंचायत में वाटर कूलर पर अधिक भुगतान करने, विक्रम के घर से शिव मंदिर तक नाली निर्माण पर अनियमितता से भुगतान करने, गोशाला में पेंटिंग कार्य का फर्जी बिल बनाकर भुगतान के आरोप थे। मामले में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकुल नागपाल ने बताया कि डीएम के आदेश पर प्रारंभिक जांच हेतु शुरू कर दी गई है। बीडीओ से गांव में हुए विकास कार्यों की सत्यापित वाउचर मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें