फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किया निरीक्षण

Fri, 01 Apr 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
धनावली अट्टा गांव पहुंचे सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक के पांच अप्रैल को धनावली अट्टा गांव में आने के कार्यक्रम को लेकर गांव में तैयारी तेज हो गई है। सीडीओ कुणाल सिल्कू ने गांव का निरीक्षण किया। हैलीपैड और सड़क निर्माण के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


सीडीओ कुणाल सिल्कू, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसएल गुप्ता, सहायक अभियंता, खंड विकास के अफसरों के साथ धनावली अट्टा गांव पहुंचे।

सीडीओ ने मुदाफरा से अट्टा धनावली तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य और हैलीपैड बनाए जाने वाले स्थल का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों की बनाई गई पेंशन आदि के बारे में जानकारी ली।

गांव में दिन निकलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर डेरा जमा लेते हैं। सफाई कार्य भी तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव में चिकित्सा शिविर लगाकर करीब 450 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह भी गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें