फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : कांवड़ियों को लेने गली के बाहर पहुंची बस

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार और ऋषिकेश से गंगाजल लाकर गढ़ के प्राचीन शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िए रवाना हो रहे हैं। शनिवार को गढ़ नगर से दो सौ से अधिक श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज की ओर से भी पहल की गई है। नगर की शंकर कॉलोनी में रहने वाले 60 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था कांवड़ लेने के लिए रवाना हो रहा था। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण रोडवेज बस उन्हें लेने के लिए गली के बाहर तक भेजी गई। बस के गली के बाहर पहुंचने पर श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिली।
रोडवेज की इस पहल को देखकर स्थानीय लोगों और कांवड़ियों ने खुशी जताई। कांवड़ लेने जा रहे शिवभक्त 11 अगस्त को नगर समेत क्षेत्र के प्राचीन शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। एआरएम ने बताया कि शिवभक्तों की संख्या अधिक होने पर निगम को प्रस्थान की तारीख और समय की सूचना दें। नियत स्थान पर बस पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें