फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धाैलाना : लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की धौलाना तहसील इकाई ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर शनिवार को उप जिलाधिकारी कल्पना सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में लेखपालों ने शासन एवं राजस्व परिषद से स्थानांतरण, पदोन्नति, विभागीय परीक्षा के परिणाम, भत्तों में वृद्धि और मूल कार्य पर वापसी सहित विभिन्न मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि पांच अगस्त तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।
संघ ने मांग की कि गृह मंडल में अंतरमंडलीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोला जाए। चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी की जाए व चयन वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा का परिणाम और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी शीघ्र घोषित किए जाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेशनरी, वाहन और विशेष भत्तों में नियमानुसार वृद्धि करने, भूलेख कार्यालयों व अन्य पटलों से संबद्ध लेखपालों को उनके मूल कार्य पर वापस भेजने की मांग उठाई गई।
ग्राम सचिवालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए बिना लगाए जा रहे रोस्टर को भी तत्काल समाप्त करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में राजस्व निरीक्षक दयानंद शर्मा, मांगेराम, बिजेंद्र सिंह, लेखपाल अनुज चौधरी, प्रभात कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें