फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग बंधु की बैठक में उठा बिजली का मुद्दा

Fri, 26 Feb 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग बंधु की बैठक में बिजली कनेक्शन देने के नाम पर वसूली किए जाने का आरोप उद्यमियों ने लगाया है। उन्होंने उपखंड अधिकारी द्वितीय को खरीखोटी सुनाई। एडीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में हुई उद्योग बंधु की बैठक में दिल्ली गढ़ रोड पर स्थित फीडर को औद्योगिक फीडर घोषित किए के मामले में निगम के एसडीओ ने बताया कि जल्द ही इस पर कार्य होगा।

दिल्ली रोड पर दो सड़क निर्माण के मामले में जेई रईस अहमद ने बताया कि अगले माह बोर्ड की बैठक होने पर निर्माण कार्य कराया जाएगा।एपीजीआरपी योजना के तहत लगाए जाने वाले ट्रांसफार्मरों को जल्द लगवाया जाए,
विज्ञापन


एसडीओ ने बताया कि 204 में से 167 ट्रांसफार्मर लग चुके हैं। शेष मार्च के अंत तक लग जाएंगे।

हापुड़ स्मॉल स्केल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंहल ने आरोप लगाया कि एसोसिएशन के एक सदस्य से उप खंड अधिकारी द्वितीय ने कनेक्शन के नाम पर वसूली की है।

एसडीओ ने आरोप को निराधार बताया और कहा कि पता अंकित न होने के कारण कनेक्शन नहीं किए जा सके।

आईआईए के चैप्टर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि माप-तौल अधिकारी ने पिछले बैठक में आश्वासन दिया था कि 22 जनवरी को कार्यशाला लगाई जाएगी ताकि व्यापारियों को नियमों के बारे में जानकारी दी जा सके।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निर्णय लिया गया कि अगले शुक्रवार को कार्यशाला लगेगी। फार्म पुरुषोत्तम वर्मा ने बुनकरों को कनेक्शन मिलने में आने वाली दिक्कत से अवगत कराया।

व्यापारी नेता विजय अग्रवाल, ललित छावनी वाले, टुक्कीराम गर्ग, संजीव आड़ वाले ने थ्रीव्हीलर, मयूरी का स्टैंड बनवाने, मंडी समिति से संबंधित समस्या रखी।

एडीएम हरीश चंद ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योग बंधु की बैठक में आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। संचालन उपायुक्त उद्योग हिमांशु गंगवार ने किया।
विज्ञापन


बिजली, प्रदूषण बोर्ड, मंडी समिति आदि विभागों से संबंधित समस्या का हल न हो पाने के कारण एडीएम ने 4 मार्च को फिर से बैठक बुलवाने के निर्देश।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें