फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिले में उद्योगों की अपार संभावनाएं, समय से ऋण दें बैंक - अतुल गर्ग

Thu, 27 Feb 2025 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। एमजीआर इंडस्ट्रियलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन किया। जिसमें सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उद्यमियों, व्यापारियों को सरकारी सुविधाएं समय से मुहैया कराई जा रही है। जिले में उद्यम की अपार संभावनाएं है, इसलिए बैंकों का दायित्व बनता है कि वे विशेष रूचि लेकर उद्यमियों को समय से ऋण मुहैया कराएं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यूपीएसआईडीसी में स्थित ऑक्सफोर्ड कॉलेज के पास मैदान में एमजीआर इंडस्ट्रियलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की जीबीएम का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि शासन की नीतियों के अनुरुप संबंधित विभाग यूपीसीडा और उद्यमियों के बीच समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान करें तो उद्यमियों को दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा।

धौलाना के ब्लॉक प्रमुख निशांत शिशौदिया ने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व नागरिकों का सहयोग सदैव स्वस्थ उद्योग को बढ़ावा देने में रहा है। उद्यमियों का भी दायित्व बनता है कि वह क्षेत्रीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए औद्योगिक विकास की प्रक्रिया को सरल बनाना होगा, तभी उद्योग मजबूत होंगे और देश और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन


एसोसिएशन के चेयरमैन व सर्वोकॉन के संचालक हाजी कमरुद्दीन ने कहा सरकारी विभागों द्वारा उद्योगपतियों का इतना शोषण किया जाता है कि उद्यमी परेशान होकर यही सोचता है कि वह उद्योग लगाए या नहीं। नया उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपति को 18 विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करना बहुत ही पीड़ादायक होता है।

एमजीआर इंडस्ट्रियलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा व सचिव धीरज तोमर ने संयुक्त रूप से कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के समुचित विकास के लिए यूपीसीडा, प्रशासन, औद्योगिक संगठन और उद्यमियों के एक साथ एक मंच पर आए यह बहुत ही सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर यूपीएससी के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश झा, स्पेसकेम ग्रुप एमडी कृष्ण अवतार गर्ग, एमडी परफेक्ट जेनरेटर्स आशिम आहूजा आरएस यादव, जिला उद्योग महाप्रबंधक खुशबू सिंह, विकास मिश्रा, अपरश्रम आयुक्त सर्वेश सिंह, सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा भगीरथ सिंह, सचिव धीरज तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें