फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ददायरा में धमाके के साथ फटा इंडक्शन चूल्हा

विज्ञापन
गांव ददायरा में घर के अंदर फटा इंडक्शन। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। गांव ददायरा में रविवार की दोपहर किचन में रखा इंडक्शन चूल्हा तेज धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि उस समय किचन में कोई मौजूद नहीं था। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में भी आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


ददायरा निवासी परमेंद्र चौधरी ने बताया कि रविवार को मेरी पत्नी किचन में काम कर रही थीं। इंडक्शन को उन्होंने बंद कर दिया था। कुछ ही देर बाद किचन में तेज धमाका होने के साथ ही धुआं उठता दिखा।

इससे परिजनों में भी सनसनी फैल गई। अंदर जाकर देखा तो इंडक्शन चूल्हे के परखच्चे उड़े पड़े थे। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के कई घरों में भी गूंज सुनाई दी। गनीमत रही कि परिवारजन हादसे में पूरी तरह सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

यह हो सकती है वजह

विशेषज्ञ देवेंद्र कुमार ने बताया कि इंडक्शन में अलग-अलग लोड भार के विकल्प होते हैं। हल्का वजन रखने पर हाई मोड पर इंडक्शन नहीं चलाना चाहिए। इंडक्शन के अंडर इलेक्ट्रॉनिक सर्किट होते हैं जो तेज करंट प्रवाह होने पर ब्लास्ट हो सकते हैं। काम करने के बाद चूल्हे का स्विच ऑफ करना चाहिए। हो सके तो प्लग भी निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें