फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध बिजली कटौती से हाहाकार

Mon, 05 Jun 2017 07:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली कटौती से हाहाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंधाधुंध बिजली कटौती से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ता और किसानों ने सोमवार को सिंभावली के दोनों बिजलीघरों का घेराव कर हंगामा किया। एसडीओ और जेई को धरना स्थल पर बैठा लिया। सप्लाई में सुधार का आश्वासन मिलने के बाद ही कार्यकर्ता वापस आए। ।
विज्ञापन


विभिन्न गांवों से आए भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता सिंभावली में एकत्र हो गए। यहां जिलाध्यक्ष पवन हूण और जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते बड़े बिजलीघर का घेराव कर हंगामा करने लगे।

उन्होंने मौके पर मौजूद मिले एसडीओ ट्रांसमिशन गुलशन गोयल को अपने बीच धरना स्थल पर बैठा लिया। हरीश त्यागी, सुवीश त्यागी, शेखर, नवाब सिंह, गनपत, सचिन त्यागी ने आरोप लगाया कि गर्मी के इस मौसम में बिजली की अंधाधुंध कटौती से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं हशूपुर, बक्सर, मान चौक समेत कई गांवों के दर्जनों किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर सिंभावली पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए छोटे बिजलीघर का घेराव कर लिया और जेई राजकुमार को अपने बीच धरना स्थल पर बैठा लिया।

मनोज जाटव, तेजेंद्र सिंह, जितेंद्र भड़ाना ने आरोप लगाया कि अंधाधुंध कटौती होने से खेतों में खड़ी फसलें सिंचाई के बिना बर्बाद हो रही हैं। सतेंद्र, हरवीर, सुखबीर ने आरोप लगाया कि जर्जर हो चुके तार आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं।

इससे बिजली की सप्लाई प्रभावित होती है। सप्लाई में सुधार और जर्जर तार बदलवाने का आश्वासन दिए जाने के बाद गुस्सा शांत होने पर भाकियू भानु के कार्यकर्ता और किसान अपने गांवों को वापस लौट गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें