फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ से श्रीपाल व गढ़ से हेमलता चौधरी ने किया निर्दलीय नामांकन

Fri, 20 Jan 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी श्रीपाल सिंह व गढ़ से बसपा प्रत्याशी प्रशांत चौधरी की पत्नी हेमलता चौधरी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। हेमलता चौधरी को डमी प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। हापुड़ से बसपा प्रत्याशी श्रीपाल बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और नगर पालिका सभागार में नामांकन किया। इससे पहले समर्थकों ने नगर पालिका गेट पर जमकर नारेबाजी की।

कलक्ट्रेट के बाहर समर्थन करने वालों में जिलाध्यक्ष किरनपाल सिंह, अरविंद शर्मा, किरनपाल, हरशरन प्रधान, शौकीन प्रधान, खलील प्रधान आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर गढ़ विधान सभा क्षेत्र से नामांकन कर चुके
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी प्रशांत चौधरी की पत्नी हेमलता चौधरी ने निर्दलीय रूप से नामांकन किया। उन्हें प्रशांत चौधरी के डमी प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। नामांकन के दौरान बेहद सीमित संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

हापुड़ से भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती को भी शुक्रवार को नामांकन करना था, लेकिन किसी कारणवश उनका नामांकन टल गया। अब वह 23 जनवरी को नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें