स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले में जश्न का माहौल रहा। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों कॉलेजों और घरों में लोगों ने धूमधाम से भारत पर्व मनाया। ध्वजारोहण कर अफसरों ने जहां देश की रक्षा का संकल्प लिया, वहीं बच्चे आजादी के जश्न में जमकर थिरके।
देशभक्ति के तरानों से पूरी शाम गूंजती रही। इस दरम्यान लोगों ने देश के शहीदों को भी नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों को दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और ईमानदारी की शपथ दिलाई।
उन्होंने बाबूगढ के थानाध्यक्ष विजय बहादुर को उनकी लंबी और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिले सम्मान पर बधाई और प्रशस्ति पत्र दिया। नगर पालिका परिषद परिसर में नगर पालिका परिषद चेयरमैन मालती भारती ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के शहीदों को नमन किया।
इस मौके पर पालिका परिषद के ईओ एस के मिश्रा, नगर स्वास्थय अधिकारी दिलशाद हसन, सहायक अभियंता एस के सक्सेना सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
कचहरी में जिला जज दीपक कुमार श्रीवास्तव और एचपीडीए में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। एसडीएम मीनू राणा और तहसीलदार सुभाष सिंह ने भी ध्वजारोहण किया।
एसडीए सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि वह इस स्कूल की छात्रा रही हैं और वह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अतर सिंह ने एसपी का आभार प्रकट किया।
ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमाधव कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी एवं सरस्वती शिशु वाटिका के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राणा डिग्री कॉलेज पिलखुवा के हिंदी विभाग के पूर्व रीडर चंद्रपाल शर्मा ने की।
ललित बिहारी गोस्वामी, महेश चंद और नवीन चंद्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में कक्षा 12 की छात्राओं किरन, झलक अग्रवाल, नैंसी जैन, प्रिंसी मित्तल, अंशिका वर्मा, कक्षा 10 की अंशिका वर्मा, भव्या सिंहल, खुशबू सिंहल, रश्मि प्रजापति, साक्षी सिंह, सिमरन सिरोही, सृष्टि चौधरी, श्रुति गोयल, वर्षा शर्मा, वैशाली त्यागी को सम्मानित किया गया।
सरस्वती बाल मंदिर में मुख्य अतिथि स्वाति गर्ग ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डॉ. पराग शर्मा, डॉ. संजीव वशिष्ठ, बिजेंद्र माहेश्वरी, प्रधानाचार्य सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में उप प्रबंधक ओमपाल तोमर ने ध्वजारोहण किया।
कॉलेज प्रधान राम नरेश शर्मा, प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा, जूनियर विभाग के प्रधानाचार्य मांगेलाल शर्मा आदि मौजूद रहे। टैगोर पब्लिक इंटर कॉलेज में अध्यक्ष विजय कुमार गोयल ने ध्वजारोहण किया। प्रमोद कुमार जैन, प्रधानाचार्य दीनबंधु गर्ग, हरिओम वर्मा आदि रहे।
बीआर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ध्वजारोहण प्रबंधक राजेश शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश, छात्रा अवनिपाल, शैली मौजूद रहे। जैन कन्या इंटर कॉलेज में पारूल त्यागी ने ध्वजारोहण किया। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में प्रधान वेद भूषण आर्य ने ध्वजारोहण किया।
प्रधानाचार्या राधारानी पाराशर, प्रबंधक योगेंद्र कुमार और विधायक गजराज सिंह मौजूद रहे। चौधरी ताराचंद जनता इंटर और डिग्री कॉलेज तगासराय में कॉलेज के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और सचिव सतीश चंद त्यागी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
प्राचार्य डॉ. वीके चौहान और प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे। बिजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज में प्रबंधक जगवीर सिंह और प्रधानाचार्य एस के सिरोही ने ध्वजारोहण किया। एसएसवी पीजी कॉलेज में सचिव सत्येंद्र कुमार छावनी वालों ने ध्वजारोहण किया।
कॉलेज की प्राध्यापिका पूजा शर्मा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ. शशि वशिष्ठ, डॉ. वीरपाल सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. एमएएस बघेल आदि रहे। एसएसवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक आनंद प्रकाश बर्य, पुरुषोत्तम दास कंसल, सुनील जैन, अमित अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
श्रीनगर स्थित अमेरिकन किड्स प्ले स्कूल में मुख्य अतिथि डॉ. अंजना सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। स्कूल की डायरेक्टर शालिनी गुप्ता ने स्टूडेंट्स को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में बताया। राधापुरी स्थित डॉ. मयंक पब्लिक स्कूल में सीडीओ कुणाल सिल्कू ने ध्वजारोहण किया।
जिला पंचायत राज अधिकारी रेणु श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या डा. पूनम पाठक, सुधा शर्मा मौजूद रहे। गांव अटौला स्थित डीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राखी प्रतियोगिता में अवनी, जैद, पल्लवी, प्रिंस, वंश, पूजा, हुदा,
श्वेता, कशिश, हरप्रीत, मोनी खान, अंकिता, शिवानी, नंदिनी माहेश्वरी, वंशिका, सिमरन जीत, यशी चौधरी, हिमांशी गर्ग ने रंग बिरंगी राखियां बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया। कुचेसर चौपला स्थित इंडस ग्लोबल स्कूल में संचालक कपिल शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर स्तुति कौशिक, स्वाति शर्मा, ऊषा शर्मा, तान्या खत्री, मनोज शर्मा, निशा, नेहा, डा.सीमा मलिक का सहयोग रहा। मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में समीर गर्ग ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार, विद्यालय व्यवस्थापक संजय गर्ग, सह व्यवस्थापक देवेंद्र माहेश्वरी, जितेन्द्र माहेश्वरी, सरिता गर्ग आदि मौजूद रहे।
श्रीनगर स्थित शैमराक डिवाइन स्कूल में प्रधानाचार्या यांशू अग्रवाल ने, डीपीएस प्ले स्कूल में स्कूल निर्देशिका पूजा अग्रवाल और प्रधानाचार्या कनिका अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। कोठी गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में ुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रुद्राक्ष त्यागी ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य संसार सिंह बहादुर, विद्यालय अध्यक्ष पदमचंद गर्ग, रविन्द्र माहेश्वरी, रतनलाल त्यागी, राजनारायण भगतजी, राजू ठेकेदार आदि मौजूद रहे। न्यू शिवपुरी स्थित यूरो किड्स इंटरनेशनल स्कूल में लायंस क्लब के अध्यक्ष परमानंद ने ध्वजारोहण किया।
स्कूल प्रबंधक रजनी गोयल व प्रधानाचार्या नीलम धीर ने विचार रखे। रेलवे रोड स्थित गीतांजलि पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रबंधक नरेन्द्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या मीनाक्षी गर्ग, शिखा सिंहल, राखी, सुनीर्ता शर्मा, नेहा, प्रीति आदि थीं
न्यू शिवपुरी स्थित श्री नित्यानंद बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल में स्कूल प्रबंधक ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा ने विद्यालय के सबसे छोटे छात्र मुदस्सिर के साथ ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या पुष्पलता शर्मा ने विचार रखे। शिवा पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रबंधक राकेश सैनी व प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने ध्वजारोहण कि या।
बाबूगढ़ छावनी स्थित केन्द्रीय विद्यालय ईबीएस विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल कुमार ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य जयंति प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया। राजीव विहार स्थित शांति निकेतन किंडर गार्डन में प्रधानाचार्या पूनम चौहान ने,
गांव असौड़ा स्थित प्लांट कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्या निशू अग्रवाल ने और गांव उपैड़ा स्थित श्री हरिहर नाथ शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा ने ध्वजारोहण किया। बिहारी आश्रम बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धौलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मेश तोमर ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा मौजूद थे। गांव सलाई स्थित जामिया बाबुल इस्लाम में हजरत मौलाना सैयद अब्दुल वाहिद कासमी ने ध्वजारोहण किया। न्यू शिवपुरी स्थित मिनी लैंड कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल में मुख्य अतिथि हरि भूषण त्यागी ने झंडारोहण किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्या मनदीप कौर मौजूद थीं। गांव असौड़ा स्थित सूर्या एकेडमी में विद्यालय अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने, कोठी गेट स्थित संजय गांधी मैमोरियल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में बैंक आफ इंडिया के पूर्व चीफ मैनेजर पीके शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल में रविंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। संस्थापक डॉ. सुनीता शर्मा, प्रबंधक नरेंद्र शर्मा मौजूद थे। गांव सादिकपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान तेजवीर सिंह ने और बाबूगढ़ छावनी स्थित किड्स कैशल स्कूल में स्कूल निदेशक कपिल भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया।
बैंबू ग्रोव स्कूल में स्कूल डायरेक्टर प्रदीप सुंदर नारायण सिंह त्यागी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मंजू त्यागी ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया। गांव गोहरा आलमगीरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान जिम्मी ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य रामजीलाल भी मौजूद थे। गांव अल्लीपुर स्थित श्री गौरी शंकर इंटरमीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य चरण ने ध्वजारोहण किया। तगासराय स्थित रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष परमानंद त्यागी ने ध्वजारोहण किया।
इस दौरान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंधक नीति सोम ने प्रधानाचार्या पूनम त्यागी, अध्यापिका संतोष त्यागी व छात्रा सायदा मलिक को सम्मानित किया। ब्रिलियंट क रियर गर्ल्स पब्लिक इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद आसिफ व प्रधानाचार्या अंजू शर्मा ने ध्वजारोहण किया।