फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सोशल मीडिया पर युवतियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के युवक ने सोशल मीडिया पर युवतियों के प्रति अभद्र टिप्पणी की। इसको लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता रोहन चौधरी ने बताया कि 15 मार्च को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें बहन-बेटियों की सुरक्षा और उन्हें निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। युवक का आरोप है कि इस वीडियो पर गांव पसवाड़ा निवासी सोनू सैफी ने आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की, जो समाज और युवतियों, महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें