फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अस्थमा और आंखों में जलन के बढ़े मरीज, गले में खराश से सांस लेने में परेशानी

विज्ञापन
गढ़ रोड सीएचसी में मरीज की आंखो का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। हवा की बिगड़ती सेहत का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। प्रदूषित हवा के कारण अस्थमा, आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी के मरीज बढ़ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सोमवार को हापुड़ सीएचसी में आंखों में जलन, सांस संबंधी परेशानी और गले में खराश से पीड़ित 250 मरीज पहुंचे। वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी में 220 मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार हवा में मौजूद धूल और प्रदूषित कण लोगों के श्वसन तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं। इसके चलते पहले से अस्थमा और एलर्जी से पीडि़त मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। बच्चों और बुजुर्गों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कई लोगों को गले में खराश, खांसी, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हो रही है।

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मोहिनी सिंह के अनुसार प्रदूषण के दौरान गले और सांस की नली में जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में लोगों को धूल और धुएं के संपर्क में आने से बचना चाहिए। बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। पर्याप्त पानी पीएं और गले में खराश होने पर गुनगुने पानी से गरारे करें। आंखों में जलन होने पर साफ पानी से धोएं। परेशानी बढऩे पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन




बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां

*धूल और धुएं वाली जगहों पर जाने से बचें।

*बाहर निकलते समय अच्छी फिटिंग वाला मास्क पहनें।

*आंखों को बार-बार न मलें, साफ पानी से धोएं।

*पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

*घर में धूल जमा न होने दें और कूड़ा न जलाएं।

*बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

*अस्थमा की निर्धारित दवाएं नियमित लें।



इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

*सांस लेने में अधिक परेशानी।

*सीने में जकडऩ, लगातार खांसी या गले में खराश।

*आंखों में लगातार जलन।

*लक्षण गंभीर होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें