फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हर्षोल्लास से मनाई दिवाली, दीपों की रोशनी से जगमगाया शहर

विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित अपने घर पर दीवाली पर फुलझड़ी जलाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। प्रकाश पर्व दिवाली रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपों और रंग-बिरंगी बिजली की झालरों की रोशनी से घर, प्रतिष्ठान और बाजार जगमगा उठे। लोगों ने शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई और उपहार भेंट कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

दिवाली को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बाजारों में दुकानों और घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम होते ही शहर की गलियां, कॉलोनियां और बाजार दीपकों व बिजली की झालरों से रोशन हो उठे। महिलाओं और बच्चों ने घरों के आंगन में आकर्षक रंगोली भी सजाई। शाम को परिवार के सभी सदस्यों ने एकत्र होकर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की।लोगों ने घरों में 11, 21 और 51 दीप जलाकर प्रकाश पर्व मनाया। पूजा-अर्चना के बाद देर रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। बच्चों ने फूलझड़ी और अनार जलाकर आनंद लिया, जबकि युवाओं ने चरखी और रॉकेट चलाकर दीपावली का उत्साह मनाया।
वहीं, देवलोक कॉलोनी स्थित वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय पर भी दिवाली पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ज्योतिर्विद प्रीति पांडेय के सानिध्य और मार्गदर्शन में वृष लग्न के शुभ मुहूर्त में श्री पांडेय व प्रियांशु पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया।
विज्ञापन

पूजन में सर्वप्रथम भगवान गणेश, कलश, नवग्रह और षोडश मातृका का वैदिक विधि से पूजन किया गया। इसके बाद मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान कुबेर और भगवान हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं का आह्वान कर सुख-समृद्धि, धन-धान्य और आरोग्य की कामना की गई। इस अवसर पर समाज में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें