फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ग्रामीण क्षेत्र में लगेंगे विद्युत मीटर

Thu, 16 Jun 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली का मीटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में जल्द ही विद्युत मीटर लगेंगे। मीटर रीडिंग के हिसाब से उपभोक्ताओं को 2.20 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल का भुगतान करना पड़ेगा। इसके लिए पावर कारपोरेशन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन


वर्तमान में देहात क्षेत्र में एक और दो किलोवाट कनेक्शन के लिए हर माह उपभोक्ताओं को बिल जमा करना पड़ता है। इसमें उपभोक्ता फ्रिज, कूलर, पंखे और चारा काटने की मशीन सहित अन्य सभी बिजली के उपकरण चलाते है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बिना जरूरत के बिजली का इस्तेमाल होता है लेकिन पावर कारपोरेशन ने इस पर लगाम लगाने की पूरी तैयारी कर ली है।

अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि विद्युत निगम के एमडी के निर्देश पर जल्द ही पिलखुवा डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 115 गांवों में 40 हजार कनेक्शन धारकों के यहां विद्युत मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जल्द ही मीटर के आने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मीटर लगने के बाद बिजली की बर्बादी नहीं होगी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग के हिसाब से 2.20 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना पडे़गा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें