फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Jun 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गंगा में डूबे युवक का शव चार दिन बाद भी नहीं मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर के पूठ गंगा में डूबे युवक का शव चार दिन भी बरामद नहीं हो पाया है। इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन कर थाना घेरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


वहीं, बसपा के पूर्व एमएलसी ने जल्द शव को बरामद नहीं करने पर तहसील मुख्यालय और बहादुरगढ़ थाने का घेराव कर बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी  सुरेंद्र सिंह (21) ज्येष्ठ दशहरा से एक दिन पहले डुबकी लगाने के दौरान पूठ गंगा में डूब गया था, जिसका शव चार दिन भी बरामद नहीं हो पाया है।

इससे मृतक के परिजनों समेत ग्रामीणों ने गंगा किनारे एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। हरपाल, रामदत्त, पृथी, प्रभात, देवेंद्र, चमन, अनूप, रविदास, कुलदीप, सतपाल, शैंकी, सतीश का कहना है कि पुलिस स्तर से गोताखोरों की कोई भी व्यवस्था नहीं की जा रही है,
विज्ञापन


जिससे गंगा में डूबे युवक का शव चार दिन भी बरामद नहीं हो पाया है। वहीं, पूर्व बसपा एमएलसी प्रशांत चौधरी ने गंगा में डूबने से हो रहीं मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने पर गहरी चिंता जताई है।

उन्होंने मोबाइल पर डीएसपी से वार्ता कर पूठ गंगा में डूबे सुरेंद्र का शव अविलंब बरामद नहीं किए जाने पर तहसील मुख्यालय समेत बहादुरगढ़ थाने का घेराव कर बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय ने भरोसा दिलाया है कि गंगा में डूबे युवक का शव बरामद कराने के लिए निजी गोताखोरों को लगाया हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें