फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : अस्पताल में भर्ती मरीज निकला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमित मिला है, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। वहीं, सीएमओ कार्यालय में चल रही बैठक में शामिल 50 से अधिक चिकित्सक व अन्य कर्मियों की जांच भी कराई गई।
विज्ञापन

शासन से रोजाना 1800 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराने के आदेश हैं, जिला अस्पताल में इसके लिए करोड़ों की लागत से लैब भी तैयार की गई है। लेकिन इन दिनों रोजाना 150 से 200 मरीजों की ही जांच हो पा रही है। सीएमओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए मंगलवार से हर हाल में कम से कम 500 लोगों की जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
एक सप्ताह के अंदर जिले में दूसरा मरीज कोरोना संक्रमित आया है। निजी अस्पताल में भर्ती मरीज की एंटीजन किट से जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित आया। इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को दी गई, आनन फानन में टीम को भेजकर मरीज का सैंपल लिया गया। आरटीपीसीआर जांच के लिए उसका सैंपल भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ कार्यालय में सोमवार को बैठक चल रही थी, इसमें शामिल 50 से अधिक चिकित्सक व कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई, सीएमओ कार्यालय में मौजूद लोगों की भी जांच हुई। इनकी रिपोर्ट मंगलवार को आ सकेगी।

जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच1108550
कुल मरीज15067
स्वस्थ मरीज-14844
मृतक223

जिले में टीकाकरण की स्थिति
आयु वर्ग पहला टीका दूसरा टीका तीसरा
18-45 684422 432879 174628
45-60 201271 1905216 63171
60 से अधिक 119458 107419 40644
15 से 17 92967 90992 -
12 से 14 58019 56077 -

आरटीपीसीआर सैंपल जांच को भेजा
प्राइवेट अस्पताल में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट एंटीजन जांच में पॉजिटिव आई है, उसका सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा है। मरीज के संपर्क में आए लोगों की भी सैंपलिंग कराई जा रही है। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें