फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गुलजार के हत्यारोपी 48 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिंभावली।
गांव अनुपुर डिबाई में 24 मार्च की शाम को एक युवक ने साथी के साथ मिलकर अपने चाचा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। एसपी के निर्देश पर पुलिस की तीन टीम को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया है, लेकिन घटना के 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
अनुपुर डिबाई निवासी मृतक गुलजार के जीजा छोटे ने पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। उन्हों ने बताया कि आपसी लेनदेन को लेकर गुलफाम ने अपने साथी मोहसीन, मारूफ, हकीकत, सोना के साथ पिस्टल और तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर नमाज अदा कर लौट रहे चाचा गुलजार को मौत के घाट उतार दिया था। ताबड़तोड़ फायरिंग होने से गांव में दहशत है। एसपी अभिषेक वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लेकर तीन टीमों को गठन किया था, जिसमें सर्विलांस, एसओजी समेत स्थानीय पुलिस को आरोपियों की तलाश की जिम्मेदारी दी गई है। गोली मारने वाले मुख्य आरोपी समेत अन्य चार आरोपियों का पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी करने का दावा करने में जुटी है।
विज्ञापन


कहां से मिले तमंचे और पिस्टल
सिंभावली थाना क्षेत्र में हुई संगीन घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। लोगों का कहना है कि 22 साल की उम्र में आखिर आरोपी गुलफाम के पास तमंचे और पिस्टल की आपूर्ति कहां से हुई। साथ ही पिस्टल और तमंचे के कारतूस कहां से आए हैं। इतनी कम उम्र में बैखौफ होकर सगे चाचा पर गोली चलाने वाले ने रिश्तों को भी दर किनार कर दिया और चाचा की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
गोली कांड में आरोपियों को पकडऩे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। विभिन्न स्थानों पर दबिश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें