फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानलोक में देखे ‘मुगल गार्डन’ जैसा नजारा

Fri, 25 Mar 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हापुड़ में मुगल गार्डन जैसा नजारा ज्ञानलोक में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आपको हापुड़ में मुगल गार्डन जैसा नजारा देखना है तो मोहल्ला ज्ञानलोक जरूर जाएं। वहां एक परिवार ने अपने आवास परिसर में ही कई विदेशी प्रजातियों की फुलवाड़ी लगा रखी है।
विज्ञापन


मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक सत्यप्रकाश के पुत्र अनिल अग्रवाल ने बताया कि मेरठ रोड स्थित फार्म में उनके पिता ने गुलाब की करीब 300 प्रजातियों के पौधे लगाए हुए हैं।

कोठी के आंगन में भी उन्होंने फूलों की करीब 30 विदेशी प्रजातियों की फुलवाड़ी लगाई हुई है। अनिल कुमार अग्रवाल का दावा है कि उनके आंगन में लगी फुलवाड़ी विदेशी प्रजाति की है।
विज्ञापन


अनिल अग्रवाल प्रतिदिन गुलाब की 100 से अधिक प्रजातियों के फूलों से नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, चंडी मंदिर, राधा वल्लभ मंदिर, श्री मंशादेवी मंदिर में श्रृंगार करते हैं।

उन्होंने बताया कि यह कार्य पर्यावरण की शुद्धता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान व अखिलेश यादव के ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी से प्रेरित होकर किया है। मनपसंद फूलों की पौध दिल्ली कोलकता, मुंबई, मद्रास, बंगलौर और उत्तरांचल के कई इलाकों से भी वे लाते रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें