फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चेकिंग के दौरान हथियार तस्कर गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर पोनिया बंदूक, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। छह जुलाई को अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासे करने के दौरान पकड़ा गया आरोपी भी इसी का साथी है।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह व उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार बिजलीघर से आने वाले रास्ते पर हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शौकत निवासी गांव कस्तला कासमाबाद थाना पिलखुवा जिला हापुड़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पोनिया बंदूक, दो तमंचे व एक कारतूस बरामद किया। आरोपी शौकत ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गांव में बढ़ई का काम करता है। छह जुलाई को नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी महेश उसका साथी है। जबकि आरोपी महेश वेल्डिंग का कार्य करता है। वह तमंचे बनाकर लकड़ी की चाप लगाने के लिए आरोपी महेश को देता है। इसके बाद डिमांड आने पर दोनों तमंचों को आपराधिक किस्म के लोगों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब छह माह से गन्ने के खेतों में अवैध शस्त्र फैक्टरी चला रहे थे। इस अपराध में महेश भी लगातार उसका साथ दे रहा था। सीओ ने बताया कि आसपास के जिलों से आरोपी शौकत के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। फिलहाल आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें