पिलखुवा। पुलिस ने तमंचा बनाने की अवैध फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के कब्जे एवं निशानदेही पर 21 बने एवं अधबने तमंचा-कारतूस और बनाने के उपकरण बराबाद किये हैं।
सीओ पिलखुवा जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर परतापुर रोड बंद पड़ मूर्ति इंटर कॉलेज के पास स्थित एक पर छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से न्यू आर्यनगर चंडी मंदिर के पीछे निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे एवं निशानदेही पर 9 बने एवं 12 अधबने तमंचा, कारतूस और असलाह बनाने के उपकरण बरामद किये। आरोपी ने पूछताछ में तमंचा बनाकर पांच से सात हजार रुपये में बेचकर तस्करी करने का अपराध स्वीकार किया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, उसके खिलाफ बुलंदशहर और हापुड़ में चोरी, अवैध 25 आर्म एक्ट, लूट समेत अन्य आरोप में आधा दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-