फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीडीए को नहीं दिख रही बाबूगढ़ में अवैध कालोनियां

Mon, 26 Jun 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अवैध कालोनियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भले की प्रदेश की योगी सरकार भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पक्षधर है। फिर भी ऐसे भू-माफियाओं पर कार्रवाई के लिए गठित टास्क फोर्स सुस्त पड़ गई है। हालांकि शहर में कुछ इलाकों में एचपीडीए का बुलडोजर इन अवैध कालोनियों पर गरजा है।
विज्ञापन


लेकिन बाबूगढ़ क्षेत्र में अवैध कालोनियों का धंधा फलफूल रहा है। इसके चलते प्रशासन को राजस्व का चूना लग रहा हैं। दरअसल, करीब दो माह पहले मुख्यमंत्री के आदेश पर गठित की गई प्राधिकरण की टास्क फोर्स ने जिले में अवैध निर्माण और कालोनियों पर कार्रवाई की शुरूआत की थी।

अब तक हापुड़ में तो कई कालोनियों को ध्वस्त किया गया। लेकिन बाबूगढ़ क्षेत्र में अवैध कालोनियों की ओर से प्राधिकरण ने आंखें मूंद ली हैं। जबकि बाबूगढ़ क्षेत्र में बछलौता, बागड़पुर, सकरपुर, बनखंडा, शाहपुर जट्ट, कनिया कल्याणपुर, बिगास क्षेत्रों में दर्जनों अवैध कालोनियां व फ्लैट का निर्माण किया हुआ है।
विज्ञापन


फ्लैट की जमकर बिक्री भी हो रही है। कई जगह तो तालाबों पर कब्जा कर कालोनियां काट दी गई हैं। डीएम कृष्णा करुनेश का इस बारे में कहना है कि अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में कहीं कार्रवाई नहीं हो रही है तो टीम को निर्देशित कर वहां भी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें