फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में शुभम, हाईस्कूल में उत्कर्ष ने किया स्कूल टॉप

Mon, 29 May 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
आईसीएसई रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित एसडीए सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आईसीएसई इंटरमीडिएट का रिजल्ट 85 प्रतिशत व हाईस्कूल का 74 प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट में शुभम राठौर ने 85.20 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है।
विज्ञापन


वहीं हाईस्कूल में उत्कर्ष त्यागी ने 85.80 फीसदी अंक प्राप्त कर परचम लहराया है। प्रधानाचार्य डॉ. अतर सिंह ने बताया कि बीते वर्ष के मुकाबले इंटरमीडिएट में 35 फीसदी रिजल्ट सुधरा है,

वहीं हाईस्कूल में 25 फीसदी सुधार हुआ है। इंटरमीडिएट में शुभम राठौर ने 85.20 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल को टॉप किया है, विवेक कुमार 79 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं शैलवी चौधरी ने 71.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में उत्कर्ष त्यागी ने 85.80 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल को टॉप किया। परिधि अग्रवाल ने 83.50 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, वहीं अदनान वली खां ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिजल्ट को लेकर छात्र/छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए।

इंटरमीडिएट के विद्यालय टॉपर शुभम राठौर का कहना है कि उनका सपना डॉक्टर बनना है, इसलिए पीसीबी विषय से उन्होंने इंटरमीडिएट की है। अब वह एमबीबीएस करेंगे।

इंटरमीडिएट में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विवेक कुमार ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहता है, इसकी तैयारी उसने शुरू कर दी है। इंजीनियर बनना ही उसका सपना है।

इंटरमीडिएट में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली शैलवी चौधरी ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती है। इस सपने को साकार करने की तैयारी वह शुरू कर चुकी है।

हाईस्कूल के विद्यालय टॉपर उत्कर्ष त्यागी ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहता है। इस सपने को साकार करने के लिए वह हर तैयारी कर रहा है। हाईस्कूल में विद्यालय टॉप कर अच्छा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन


द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली परिधि अग्रवाल ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती है, उसका सपना आईआईटी करना है, जिसे वह हर हाल में साकार करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें