फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर में दाखिले रद्द होने पर दिया धरना

Sun, 28 Sep 2025 02:22 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। निजामपुर स्थित राजकीय आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर में आठ छात्राओं के दाखिले रद्द किए गए हैं। इसके विरोध में छात्राओं ने शनिवार देर शाम धरना शुरू कर दिया। उन्होंने केंद्र प्रभारी पर जातिवाद और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्राओं ने 12 अक्तूबर को होने वाली पीसीएस परीक्षा तक परिसर में रहने की अनुमति मांगी है। वहीं केंद्र प्रभारी का कहना है कि यह कार्रवाई शासन के आदेश पर हुई है।
विज्ञापन

धरने पर बैठी छात्रा शालिनी, भारती, निकिता, गीत, पूनम, रुक्मणी, गरिमा और प्रगति ने आरोप लगाया कि दो महीने पहले यहां चार्ज लेने वाली केंद्र प्रभारी ने जातिवाद और बेवजह उत्पीड़न करते हुए उनके दाखिले निरस्त कर दिए। छात्राओं ने आरोप लगाया कि परिसर में कुछ अवैध लोग रह रहे हैं, इससे उनकी तैयारी बाधित हो रही है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि 27 सितंबर (शनिवार) को नोटिस जारी किया गया। इसमें 24 सितंबर तक कमरे खाली करने का जिक्र था। 12 अक्तूबर को पीसीएस की परीक्षा है, लेकिन इससे पहले ही उनके दाखिले रद्द करते हुए उन्हें बाहर किया जा रहा है। उनका करिअर दांव पर लगा है, लेकिन केंद्र प्रभारी सुनने को तैयार नहीं हैं।
केंद्र प्रभारी सुनीता यादव ने बताया, 17 सितंबर को ही नोटिस दे दिया गया था। शासन के आदेश के अनुसार किसी भी छात्र को तीन अवसर दिए जाते हैं। इसके बाद वह छात्रावास में नहीं रह सकता। जातिवाद और उत्पीड़न का आरोप निराधार है। छात्रावास में रहने के लिए गलत आरोप लगाकर प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। धरने के दौरान अनिल, मोहित, अजय, विनय, कनौजिया, भीम सिंह, लोकेश, सर्वेंद्र, सुमित, दीपिका, उपासना, स्वाति, प्रगति और ऋची उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें