पत्नी ने जमकर किया हंगामा
यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार दोपहर हाईवे किनारे स्थित एक रेस्तरां में अपनी प्रेमिका के साथ दाल मखनी खा रहा था। तभी उसकी पत्नी अचानक यहां पहुंच गई। महिला पहले से ही उसका पीछा कर रही थी। महिला के हंगामे के बाद यहां लोगों की भीड़ लग गई। महिला ने बताया कि उसका पति घर पर सब्जी में नमक कम बताता है और यहां दूसरी औरत के साथ दाल मखनी खा रहा है। पति मौका मिलते ही फरार हो गया।
प्रेमिका को पकड़कर की पिटाई
इसके बाद महिला ने उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। सड़क पर हंगामा होने की सूचना लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला ने बताया कि वह पिछले दो महीने ये इस पति की प्रेमिका को उससे दूर रहने के लिए समझा रही है, लेकिन उसने उसका घर बर्बाद कर दिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की जा रही है।