एडेड कॉलेजों में चल रहे अनएडेड पाठ्यक्रमों के विरोध में लखनऊ में चल रहे धरना प्रदर्शन के संबंध में शनिवार को एसएसवी पीजी कॉलेज में बैठक हुई। इसमें अनेक महाविद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। मांगों का जल्द निस्तारण न होने पर शिक्षकों ने 25 दिसंबर से भूख हड़ताल का निर्णय लिया है।
एसएसवी पीजी कॉलेज के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि एडेड कॉलेजों में चल रहे अनएडेड पाठ्यक्रम का शिक्षक काफी समय से विरोध कर रहे हैं। बीते कई दिन से लखनऊ में एडेड कॉलेज अनएडेड टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर धरना दे रहे हैं।
धरने को सफल बनाने के संबंध में कॉलेज में आयोजित बैठक में डीएन कालेज मेरठ, आरजी कालेज, शंभुदयाल कालेज, डीएबीएस कालेज के दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिया। मांगों का जल्द निस्तारण न होने पर शिक्षकों ने सर्वसम्मति से 25 दिसंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है।
बैठक में डॉ. वंदना वशिष्ठ, डॉ. शिखा अग्रवाल, संजय कुमार, राखी गुप्ता, प्रियंका विश्नोई, निधि चौहान, विष्णु दत्त त्यागी, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।