फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की सप्लाई बंद होने पर भड़के लोग

Sun, 10 Jan 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
  दो दिन से पानी की सप्लाई बंद होने के विरोध में सर्वोदय नगर के लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द सप्लाई बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


 प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि दो दिन से पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पानी के लिए इधर, उधर भटकना पड़ रहा है। शिकायत करने पर भी अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

    अगर जल्द पानी की सप्लाई चालू नहीं हुई तो वह पालिका में धरना देंगे। उधर, पालिका के ईओ ने बताया कि फिलहाल मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जल्द जानकारी कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा, अंगूरी, मनीषा, राजकुमारी, कृष्णा, रामप्यारी, शांति, लज्जा, ममता, मधु, गोलू, जितेंद्र, अमित, नरेंद्र, विशाल शामिल रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें