फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुबारिकपुर सलामतपुर गांव में तालाब के पास झाड़ियों में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर गांव में मंगलवार शाम तालाब के किनारे झाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे गांव के तालाब के पास स्थित झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग सुलग उठी। हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी और पास की आबादी की ओर बढ़ने का खतरा पैदा हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें