फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूल रहे एचटी लाइन से ट्रैक्टर सहित किसान झुलसा

Sun, 21 Aug 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
HT line - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के पटना-मुरादपुर गांव के एक खेत में झूल रहे जर्जर हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित किसान झुलस गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। निगम अफसरों की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पटना मुरादपुर गांव निवासी शोएब रविवार सुबह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत से चारा लेने के लिए गया था। इसी दौरान खेत में झूल रहे हाईटेंशन लाइन से ट्रैक्टर-ट्रॉली टच हो गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। हादसे में शोएब भी करंट से झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे।

किसी प्रकार बिजली सप्लाई बंद कराकर युवक को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया।  ग्रामीणों का कहना था कि खेत में तार दो दिन से टूटकर लटक रहा था। इसकी शिकायत निगम के अफसरों से की जा चुकी है। लेकिन शिकायत पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने निगम अफसरों की लापरवाही पर देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें