पिलखुवा। शनिवार को खेडा गेट के पास पिलर नंबर 20 के सामने खाली मैदान में जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से ताश के 52 पत्ते और कुल 1120 रुपये बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार टीम गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि पेड़ के नीचे तीन लोग हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को पकड़ लिया। जनपद हापुड़, थाना धौलाना, गांव देहरा निवासी जब्बार, आदिल और सुहैल से तलाशी में 510 रुपये मिले। मौके पर दांव पर लगी 610 रुपये की रकम और ताश के पत्ते भी बरामद हुए। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि जुआ खेलते तीन लोगों को गिरफ्तार कर नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।