फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 15 करोड़ से सुधरेगी सड़कों की हालत, 50 से ज्यादा गांवों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के तीनों संसदीय क्षेत्रों में करीब 15 करोड़ रुपये से मरम्मत और नव निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे। लोक निर्माण विभाग को दो सांसदों के प्रस्ताव मिल चुके हैं। शासन से मंजूरी मिलने के बाद ये कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने पांच कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं। गाजियाबाद-धौलाना लोकसभा सांसद अतुल गर्ग ने भी पांच कार्यों के प्रस्ताव सौंपे हैं। इन कार्यों से लाखों लोगों का आवागमन सुगम होगा। 50 से अधिक गांवों को इन विकास कार्यों से सीधा लाभ मिलेगा। अमरोहा-गढ़ सांसद के कार्यों का प्रस्ताव अभी तक नहीं मिला है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इन प्रस्तावों के प्राक्कलन शासन में भेजे जा रहे हैं। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
अरुण गोविल के प्रस्तावों में छज्जुपुर जाटों की मढ़ैया में अधूरा मार्ग कार्य और सुल्तानपुर में ईदगाह से लालपुर कोठीखेड़ा मार्ग तक नवनिर्माण शामिल है। अल्लीपुर मुगलपुर से दयानतपुर मार्ग और धनौरा संपर्क मार्ग एनएच-334 से जाहरवीर मंदिर तक भी कार्य होंगे। अतुल गर्ग के प्रस्तावों में पिलखुवा चंडी मंदिर से खैरपुर खैराबाद तक मार्ग का नवनिर्माण है। मिर्जापुर में नाला व सड़क निर्माण और जादोपुर से ककराना मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें