फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सुबह बढ़ा... शाम तक नीचे पहुंचा प्रदूषण का स्तर, दिन में 200 के पार रहा एक्यूआई

विज्ञापन
हापुड़ में प्रदूषण कम करने के लिए पानी छिड़कती नगर पालिका की मशीन। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। प्रदूषण की लगातार गंभीर स्थिति को देखते हुए शनिवार को नगर पालिका ने कार्रवाई की। नगर पालिका ने एंटी स्मॉग गन और सड़कों पर सफाई करने वाली मशीनों को मैदान में उतारा।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिन से प्रदूषण लोगों को परेशान कर रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी नगर पालिकाओं को छिड़काव के आदेश दिए थे। हापुड़ में सुबह एक्यूआई 217 दर्ज किया गया था। दोपहर बाद से इसमें गिरावट शुरू हुई। शाम तक यह घटकर 158 तक पहुंच गया। आंकड़ों में राहत दिखी, लेकिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई।
शिवपुरी निवासी अंकित गोयल ने बताया कि स्मॉग गन केवल आनंद विहार में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हापुड़ शहर में सांस लेने में अभी भी दिक्कत हो रही है। शहर में जाम की स्थिति भी प्रदूषण बढ़ा रही है। मोहित कंसल का कहना था कि मशीनों को मुख्य शहर में काम करना चाहिए। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें