फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बीत गया एक माह से ज्यादा का समय, हवा में 18 करोड़ के विकास कार्यों के अनुबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर के मुख्य मार्गों के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के टेंडर एक माह पहले खुलने के बाद भी अधूरे पड़े हैं। ठेकेदारों ने पहले तो निविदा से 10 प्रतिशत कम और इससे अधिक पर टेंडर ले लिए, लेकिन कार्यों को देखते हुए अब अनुबंध तक कराने से कतरा रहे हैं, जबकि मुख्य मार्गों के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए पिछले वर्ष बजट मिला था, ऐसे में यह देरी विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

सड़कों से उड़ने वाली धूल और गंदगी को कम करके बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पिछले वर्ष योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत शहर के सभी मुख्य मार्गों के किनारों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जानी हैं। इसके लिए करीब 18 करोड़ रुपये के टेंडर जारी हुए थे। इन टेंडरों को लेकर पहले ही कई सवाल उठे थे।
एक महीने से अधिक समय पहले टेंडर खुलने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नियमानुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार को एक सप्ताह के अंदर अनुबंध कराना होता है लेकिन पालिका के निर्माण विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। गढ़ रोड के कार्यों को छोड़कर शेष कामों के अनुबंध न होने से निर्माण कार्यों को शुरू कराने में भी देरी आ रही है।
विज्ञापन

मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि पिछले कुछ माह में कई नए शासनादेश आए हैं। इन शासनादेशों के अनुसार ही अनुबंध होने हैं। कितने ठेकेदारों ने अभी तक अनुबंध कराया है या नहीं, इसकी जानकारी कराकर कार्रवाई करेंगे। जिन ठेकेदारों ने अनुबंध नहीं कराया है, वह हर हाल में इस सप्ताह में अनुबंध कराएंगे।
इन मुख्य मार्गों पर लगनी हैं इंटरलाकिंग टाइल्स
पालिका की ओर से गढ़ रोड पर रेलवे लाइन के पास से ततारपुर बाईपास तक दोनों ओर 3.60 करोड़, बुलंदशहर रोड तहसील चौराहे से सड़क के दोनों ओर फिरोज बिल्डिंग व रामपुर रोड तक करीब 3.68 करोड़, दिल्ली रोड पर सबली गेट से बालाजी मंदिर तक 1.96 करोड़, कलक्ट्रेट/ विकास भवन के पीछे वाले रोड से आंबेडकर चौराहे की ओर बीकानेर वालों की ओर तरफ 1.57 करोड़, मोदीनगर रोड पर आंबेडकर तिराहे से रेलवे अंडरपास तक आलोक कॉलोनी की तरफ 1.28 करोड़, मोदीनगर फ्लाईओवर के नीचे से गुरुद्वारे तक 1.02 करोड़, मोदीनगर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे करीब 29 लाख रुपये से साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाई जाएंगी। इसके अलावा सिकंदर गेट पुलिया से लेकर एमएस गार्डन तक दोनों ओर 1.86 करोड़, दिल्ली रोड तिरुपति गार्डन के पास से सबली गेट तक दोनों ओर 1.45 करोड़, मोदीनगर रोड पर मेरठ रोड मोड़ के पास से दोनों तरफ करीब 71 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जानी हैं।
अनुबंध के साथ जमा होती है लाखों की धनराशि
निविदा डालते समय ठेकेदार को दस प्रतिशत की धनराशि जमा करनी होती है। इसके अलावा यदि 10 से 15 प्रतिशत तक निविदा कम पर खुली है तो 50 प्रतिशत और 15 प्रतिशत से ऊपर पर 100 प्रतिशत धनराशि जमा करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें